{"_id":"60045d668ebc3e32d20edadf","slug":"stay-healthy-and-keep-family-safe-ballia-news-vns56966803","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं स्वस्थ रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं स्वस्थ रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें
विज्ञापन
बलिया। कोरोना टीका को लेकर चल रहे उहापोह की स्थिति को हिंदू और मुस्लिम धर्म गुुुरुओं के साथ ही डॉक्टर, समाजसेवी, प्रबुद्धजनों ने एक स्वर से कोरोना टीका को सही ठहराया है। कहा कि अभी तक इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है तो फिर इसको लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है। जिस प्रकार खसरा, हेपकटाइटिस, पोलियो, रूबिला आदि टीका आया था तो लोगों में भ्रम फैलाया गया था। अंत में सभी लोगों ने टीका लगवाया। ठीक उसी प्रकार लोग आगे स्वयं कोरोना का टीका भी लगवाएंगे। वर्तमान में पोलियो नाममात्र का देश में रह गया है। एक स्वर से कहा कि सभी लोग भ्रम को छोड़कर स्वयं भी कोरोना का टीका लगवाएं और दूसरों को भी जागरूक कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य से मजाक न करें, बल्कि स्वयं स्वस्थ रहें और परिवार को भी सुरक्षित रखें। इसी में हम सबकी भलाई है।
कोरोना वैक्सीन सबको लगवाना चाहिए। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। स्वयं भी कोरोना का टीका लगवाएं और दूसरों को भी लगवाने के लिए प्रेरित करें। आज विश्व भारत के प्रयासों की सराहना कर रहा है। वहीं कुछ लोग पीएम मोदी की लोकप्रियता से घबरा कर तुच्छ राजनीति के चलते कोरोना वैक्सीन पर लोगों को गुमराह कर रहे, लेकिन जनता सब समझ रही है।
- कौशलेंद्र गिरी, महंत, श्रीनाथ बाबा
वैश्विक महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान को आम जनता द्वारा सहयोग किया जाना जरूरी है। टीकाकरण को लेकर आमजन मानस में जो भ्रांतियां हैं, उसे भी दूर किए जाने के लिए बुद्धिजीवी वर्ग को पहल कर आगे आने की आवश्यकता है। समाज के सभी वर्गों को आगे आकर अपनी सामाजिक जागरूकता को समझते हुए इस अभियान को सफल बनाना है।
विज्ञापन
- अतुल सिंह, अध्यक्ष, जन अधिकार मंच
कोरोना टीका बनाने की जो पद्धति है उस पर लिखा हुआ है कि यह सबसे सुरक्षित है। यह टीका सभी प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। टीका को लेकर भ्रम नहीं फैलाना चाहिए, बल्कि जागरूक होकर टीका लगवाना चाहिए और दूसरों को भी जागृत कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। कोरोना टीका शत-प्रतिशत सही है।
- डॉ. बीके गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियन
हर टीका का हल्का साइड इफ्केट होता है। लेकिन यह शरीर में इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाने वाला होता है। इसको लेकर भ्रम नहीं फैलाना चाहिए। बल्कि लोगों को जागरूक कर स्वयं व दूसरों को भी कोरोना का टीका लगवाना चाहिए और सरकार के इस अभियान में सहयोग करना चाहिए।
- डीएस मलिक, कमांडिग आफिसर, यूपी 93 बटालियन, बलिया
जिस प्रकार खसरा, हेपटाइटीस, पोलियो, रूबिला आदि टीका के दौरान लोगों में भ्रम फैलाया गया था। ठीक उसी प्रकार कोरोना टीका को लेकर लोगों में कुछ लोगों द्वारा भ्रम पैदा किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। अंत में लोग पहले के टीका की तरह कोरोना टीका भी आने वाले समय में लगवाएंगे। लोगों को स्वयं एवं दूसरों को भी प्रेरित कर कोरोना टीका लगवाना चाहिए।
- स्मृति सिंह, प्रधान, रतसर कला, बलिया
कोरोना टीका स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से पूर्णतया सुरक्षित है। इसके लगवाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। भ्रम के बजाय हम सभी धर्म समुदाय के लोगों को कोरोना टीका लगवाना चाहिए। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी के बहकावे में न आएं, बल्कि शासन प्रशासन का सहयोग करें।
- हाफिज मो. मुमताज, हज ट्रेनर, हज कमेटी ऑफ इंडिया