{"_id":"62a2f535cd095302836cd640","slug":"statue-of-sant-ravidas-placed-without-permission-in-ballia-police-taken-to-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बिना अनुमति लगाई संत रविदास की प्रतिमा, सूचना पर पहुंची पुलिस उखाड़ कर थाने ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बिना अनुमति लगाई संत रविदास की प्रतिमा, सूचना पर पहुंची पुलिस उखाड़ कर थाने ले गई
Fri, 10 Jun 2022 01:09 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:09 PM IST
सार
बलिया के बहादुरपुर गांव में अराजकतत्वों ने गुरुवार देर रात बिना अनुमति के ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को उखाड़ कर थाने ले गई।
विज्ञापन
प्रतिमा को पुलिस थाने ले गई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के बहादुरपुर गांव में अराजकतत्वों ने गुरुवार देर रात बिना अनुमति के ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगा दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को इस बात की खबर लगी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा को उखाड़ कर थाने ले गई। इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस को लाठी भी भांजनी पड़ी। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जिस ग्रामसमाज की जमीन पर संत रविदास की प्रतिमा लगाई गई वहां से लोगों का पानी निकलता है। पास में ही काश्तकारों की भूमि है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को प्रतिमा लगाने की जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। गांव में तनाव की स्थिति को भांपते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने प्रतिमा को उखड़वाया और थाने ले गए।
विज्ञापन
हालांकि इस दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। मौके पर निर्माण कार्य में जो ईंट लगाई गई थी उसे हटवा दिया गया। घटना में शामिल संदिग्ध तीन लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने ले गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिमा को थाने लाया गया है। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है।
विज्ञापन