{"_id":"36a27a87ec42a358584e75d211b4f2e6","slug":"state-government-lashed-bjp-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा के सांसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर बरसे भाजपा के सांसद
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में कायम जंगलराज के खिलाफ बांसडीह तहसील परिसर में जोरदार धरना दिया। उन्होंने कहा कि सुखपुरा में फर्जी तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए गुंडा एक्ट का मामला लोकसभा में उठाया जाएगा।
धरना सभा में सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पत्रकार जगेंद्र सिंह के हत्यारोपी मंत्री का अभी भी कानून की गिरफ्त से बाहर है, इसका ज्वलंत प्रमाण है। सुखपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए उनपर गुंडा एक्ट लाद दिया गया है। जबकि सच्चाई तो यह है कि उसमें से बहुत से कार्यकर्ता जिले में रहते ही नहीं है। इससे पुलिस प्रशासन की मंशा भी साफ हो गई है।
ये बेहद दुखद मामला है इसे लोकसभा में उठाया जाएगा। वहीं भाजपा के गोरक्षप्रांत की मंत्री केतकी सिंह ने कहा कि बिजली देेने के लिए प्रदेश सरकार के पास बिजली की किल्लत है, जबकि केंद्र सरकार 24 घंटे बिजली देने को तैयार है। ये सरकार जानबूझकर सिर्फ कमीशन के लिए प्राइवेट कंपनियों से बिजली खरीद रही है।
विज्ञापन
इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर कैलाश बिहारी सिंह, अक्षयलाल यादव, राजेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, दयानंद वर्मा, बसंत सिंह, पप्पू सिंह, रामदेव राजभर आदि रहे।