फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   started with relaxation, from city to village to plum

मिली छूट तो शुरू हुई मनमनी, शहर से लेकर गाँव तक बेर तक

Mon, 03 Aug 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
started with relaxation, from city to village to plum
रक्षाबंधन पर्व के चलते नगरा बाजार में लगा जाम। - फोटो : BALLIA
बलिया। त्योहार के नाम पर जिला प्रशासन की ओर से दी गई छूट के बीच लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ पड़े। हालांकि प्रशासन की ओर से संपूर्ण बंदी को शर्तों के साथ हटा लिया गया है और दुकानों को खोलने के लिए दिनों का भी निर्धारण किया गया है। लेकिन धरातल पर इसका पालन नहीं हो रहा है। खासकर मिठाई की दुकानों पर खरीदारी को लेकर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

जिले में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है इसके बावजूद लोग बेपरवाह बने हुए हैं। सोमवार को रक्षाबंधन त्योहार को लेकर प्रशासन की ओर से राखी व मिठाई की दुकानों को दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खोलने का निर्देश दिया था। इसके अलावा ग्राहकों को भी कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए बाजारों में जाने की अनुमति दी। लेकिन इसके बावजूद सोमवार को जिले में शहर से लेकर गांवों तक की बाजारों में लोगों ने खूब मनमानी की। खासकर मिठाई की दुकानों पर खूब भीड़ रही और बाजारों में आवाजाही इस कदर रही कि जगह-जगह जाम लगते रहे। शहर में भी आर्यसमाज रोड, चौक, स्टेशन रोड, विशुनीपुर, कासिम बाजार आदि बाजारों में खूब भीड़ रही और जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बैरिया: रक्षाबंधन के मौके पर बहनें अपने मायके पहुचकर भाईयों के कलाई पर प्रेम का धागा रक्षा सूत्र बांधा, वहीं मायके आने में अस्मर्थ रहने वाली बहनों को भाईयों ने भी निराश नहीं किया और बहनों के घर पहुंच कलाई पर राखी बंधवाया। बहनों ने भाईयों के लम्बी उम्र,यश,कृति की कामना की वही भाईयों ने आजीवन बहनों के दुख,सुख में साथ देने के साथ ही सुरक्षा का वादा किया। रक्षाबंधन को लेकर मिठाइयों की दुकानों पर जमकर बिक्री हुई और दुकानों पर भीड़ रही। रानीगंज बाजार के मिठाई दुकानदार बोले कि कोरोना का कोई असर नहीं रहा और खूब मिठाईयां बिकीं। रक्षाबंधन के पर्व पर लोग भूल गए कि कोरोना महामारी भी है और लोगों में कोरोना का कोई खौफ नही रहा। बाजारों में जिससे सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो गई। आलम यह रहा कि रानीगंज बाजार व बैरिया बाजार के एनएच 31 पर घंटो भारी जाम रहा। वाहन भी रेंगते हुए गंतव्य को पहुंचे। जाम से राहत दिलाने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed