फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Stalls of 38 departments will be set up on the foundation day of UP.

Ballia News: यूपी के स्थापना दिवस पर 38 विभागों के लगेंगे स्टॉल

Tue, 13 Jan 2026 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stalls of 38 departments will be set up on the foundation day of UP.
बलिया। उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनपद के 38 विभागों द्वारा योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन

23 से 25 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की प्रशासनिक स्तर से रूपरेखा तय कर दी गई है। इसको लेकर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। वहीं, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जनपद के सभी ब्लॉक, तहसील एवं मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए कार्यक्रम स्थल, साफ-सफाई एवं सहभागिता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस जनपद मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

----
पर्यटन व ऐतिहासिक स्थलों की बनाई जाएगी डाक्यूमेंट्री
जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद बलिया के प्रमुख पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों पर आधारित 20 मिनट की डॉक्यूमेंट्री वीडियो तैयार कराया जाए, जिसे स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। कहा कि सभी विभाग समन्वय से कार्य करते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed