फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sports festival to provide a platform for women's empowerment.

Ballia News: महिला सशक्तीरण को मंच देगा खेल महोत्सव

Mon, 05 Oct 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sports festival to provide a platform for women's empowerment.
नरही स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज पर बालिका खिलाड़ियों को फेफना खेल महोत्सव के लिए आमंत्रित करत
बलिया। जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव महिला सशक्तीकरण के लिए मंच का काम करेगा। जनपद की आधी आबादी अपने खेल प्रतिभा को इस मंच पर प्रदर्शित कर सकेगी।
विज्ञापन

बालिका खिलाड़ियों के प्रतिभागिता को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सोमवार को बालिका खिलाड़ियों से जनसंपर्क किया। फेफना विधानसभा के नरही स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचे पूर्व मंत्री ने वॉलीबॉल की दर्जनों राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों से संपर्क कर फेफना खेल महोत्सव में प्रतिभागिता के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने इन सभी खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी कराया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि जनपद की आधी आबादी अपनी खेल प्रतिभा के प्रदर्शन के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का काम करेगी। फेफना खेल महोत्सव से निकली बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय फ़लक तक जनपद एवं प्रदेश को गौरवान्वित करने का काम किया। इसके पूर्व रविवार देर शाम संत ग्राम्यांचल महाविद्यालय सुरही पहुंच कर पूर्व मंत्री ने प्रो. अखिलेश राय से मुलाकात कर खेल महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन हेतु वार्ता किया। साथ ही महाविद्यालय की युवा खेल प्रतिभाओं को महोत्सव में प्रतिभागिता हेतु आमंत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 22 अक्तूबर से जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिता प्रारंभ हो जाएगी। वहीं आठ क्लस्टर प्रतियोगिता के बाद फाइनल 26 से 30 नवंबर के मध्य आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed