{"_id":"6aa308ee6b57b2abbe0f7038","slug":"speeding-bus-hits-motorcycle-young-man-dies-ballia-news-c-190-1-bal1001-172559-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी मृतक अजीत पांडेय। फाइल फोटो, परिजन
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के देवकली मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार अजीत पांडेय (27) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
सुखपुरा के एसओ रत्नेश दूबे ने बताया कि देवकली निवासी अजीत पांडेय (27) बुधवार को बाइक से अपने घर की ओर जा रहे थे। देवकली मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। दुर्घटना में शामिल प्राइवेट बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से बस का चालक भागा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में बृहस्पतिवार शाम एक सड़क दुर्घटना हुई। इसमें 80 वर्षीय वृद्ध बैजनाथ वर्मा की मौत हो गई। बैजनाथ वर्मा कड़सर चट्टी पर एक दुकान के सामने बेंच पर बैठे थे। वह गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया। वाहन ने सड़क किनारे बैठे बैजनाथ वर्मा को रौंद दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उभांव थाना के एसओ ने बताया कि मामले में वृद्ध की परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सड़क के गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, युवक गंभीर घायल
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में बृहस्पतिवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा शिव मंदिर के समीप सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे के कारण हुआ। हादसे में खेजुरी गांव निवासी 26 वर्षीय मुन्ना गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुन्ना गुप्ता नगरा की ओर से ई-रिक्शा चलाकर आ रहे थे। शिव मंदिर के पास गड्ढे के कारण रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा। मुन्ना गुप्ता उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया गया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --