फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Speed havoc in ballia overspeed XUV collided with auto after bike in Ballia one dead

रफ्तार का कहर: बलिया में तेज रफ्तार एक्सयूवी ने बाइक के बाद ऑटो में टक्कर मारी, एक की मौत , सात घायल

Fri, 02 Jun 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Jun 2023 04:25 PM IST
सार

बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार एक्सयूवी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक्सयूवी की टक्कर से ऑटो में सवार 8 यात्री भी घायल हो गए।

विज्ञापन
Speed havoc in ballia overspeed XUV collided with auto after bike in Ballia one dead
दुर्घटनाग्रस्त एक्सयूवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के चिलकहर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर नजर आया। तेज रफ्तार एक्सयूवी बाइक सवार को धक्का मारते हुए सवारियों से लदी ऑटो से जा टकराई। बाइक सवार हवा में उछलकर दूर जा गिरा तो वहीं ऑटो के परखच्चे उड़ गए। एक्सयूवी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार सहित ऑटो में बैठे करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर। जिला अस्पताल में नाजुक स्थिति को देखते हुए बाइक सवार दो लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया। इसमें वाराणसी जाते समय रास्ते में मोनू चौरसिया की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटनास्थल पर मची अफरातफरी

बलिया के तरफ से तेज रफ्तार एक्सयूवी ने चिलकहर चट्टी से पहले ही बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार फेफना थाना क्षेत्र के एकौनी निवासी मोनू (26) पुत्र रामेश्वर चौरसिया तथा गोलू सिंह (25)  पुत्र सत्य प्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इंजीनियरिंग के छात्र की पिकअप की चपेट में आने से मौत, बाइक से जा रहा था कॉलेज

बाइक को टक्कर मारने के बाद रसड़ा की तरफ जा रही ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार यात्री विनोद कुमार (43) पुत्र गिरजा प्रसाद, गांव डेहरी, सरिता देवी (35) पत्नी राजकुमार गांव संदेश, सुशीला (50) पत्नी बच्चे लाल गांव माधवपुर, पुष्पा देवी (50) गांव रेखहां, सच्चिदानंद (50) पुत्र स्व. शिवशंकर गांव अउंदी, हीरा यादव (60) गांव रेखहां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिलकहर-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायल लोगों को बलिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें दोनों बाइख सवार गोलू सिंह व मोनू को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौनू चौरसिया की मौत हो गई। गोलू की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गड़वार पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed