फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Speech, patriotic song and women's sports competition on the third day of convocation in JNCU

Ballia News: जेएनसीयू में दीक्षोत्सव के तीसरे दिन भाषण, देशभक्ति गीत व महिला खेल प्रतियोगिता

Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Speech, patriotic song and women's sports competition on the third day of convocation in JNCU
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह के तीसरे दिन भाषण प्रतियोगिता एवं देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ पुष्प मिश्रा, एवं डॉ प्रियंका सिंह ने की। भाषण एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के छात्र एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘जल संरक्षण एवं जल संवर्द्धन में बलियावासियों एवं प्रशासन की भूमिका’ पर प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का डॉ रजनी चौबे, डॉ सरिता पांडेय, प्रद्युम्न उपाध्याय व संतोष कुमार तिवारी की निर्णायक मंडल रही। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुंजन कुमार ने तथा संयोजन डॉ प्रज्ञा बौद्ध एवं डॉ रंजना मल्ल ने किया।
विज्ञापन

उधर, दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। डॉ. रूबी सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के समान ही महत्वपूर्ण है। खेल गतिविधियों में शामिल होना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक है।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में महिलाओं एवं किशोरियों की प्रतिभागिता रही। हांडी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता देवी, द्वितीय स्थान सरिता देवी और तृतीय स्थान रूबी ने प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा देवी, द्वितीय स्थान सविता देवी और तृतीय स्थान उर्मिला, नींबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनी देवी, द्वितीय स्थान रेखा देवी का रहा। इस मौके पर डॉ नीरज कुमार भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed