फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special train will run from Ballia to Delhi

बलिया से दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Ballia to Delhi
बलिया। रेलवे प्रशासन की ओर से आगामी त्योहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए बलिया होते हुए छपरा-दिल्ली-छपरा विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ियों का संचालन 12 फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

(05315) छपरा-दिल्ली गाड़ी तीन अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से तथा (05316) दिल्ली-छपरा गाड़ी चार अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दिल्ली से चलाई जाएगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना है। छपरा-दिल्ली विशेष द्विसाप्ताहिक गाड़ी सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 11.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12.28 बजे, गाजीपुर, औंड़िहार, डोभी, जौनपुर, अकबरपुर, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, हापुड़, गाजियाबाद बोते हुए दिल्ली 11.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed