फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special train from Mumbai to Ballia on Holi

होली पर मुंबई से बलिया के लिए विशेष ट्रेन

Fri, 04 Mar 2022 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Special train from Mumbai to Ballia on Holi
होली पर महानगरों से घर लौटने वाले परदेसियों की भीड़ होती है। ट्रेनों में टिकट नहीं होने से लोगों को घर आने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार भी महानगरों से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। किसी में टिकट नहीं होने से यात्रियों की सामने समस्या खड़ी हो गई थी। इसे देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बलिया तक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनसम्पर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि होली पर यत्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए (01001/01002) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया (सप्ताह में तीन दिन) विशेष गाड़ी का संचालन सात से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और नौ मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को बलिया से 11 फेरों के लिए किया जाएगा। (01001) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 14.15 बजे प्रस्थान कर कल्यान, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खऱगापुर, महाराज छत्रसाल, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी होते हुए तीसरे दिन बलिया रात 01.45 बजे पहुंचेगी। वहीं, (01002) बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस बलिया से दोपहर 15.15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस भोर में 03.35 बजे पहुंचेगी। गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन तथा एसएलआरडी के दो कोचों सहित कुल 23 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed