{"_id":"617e8fd819a00d01956d9ad2","slug":"special-judge-pacso-act-sentenced-convict-to-life-imprisonment-in-rape-case-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास की सजा, 30 हजार का जुर्माना भी लगाया
Sun, 31 Oct 2021 06:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में दुष्कर्म के एक मामले में विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ गोविंद मोहन ने दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
गड़वार थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में विशेष लोक अभियोजक राकेश पांडेय और संयुक्त निदेशक अभियोजन तथा पैरोकारों की पैरवी के बाद न्यायाधीश गोविंद मोहन ने अभियुक्त गोविंद चौहान को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की दशा में अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन