फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Special food provided to children in council schools

Ballia News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों को कराया विशेष भोजन

Sun, 13 Aug 2023 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Special food provided to children in council schools
बलिया। जिले के सभी विकासखंड के प्रत्येक विद्यालयों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में विशेष मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन में पूड़ी, सब्जी, सेवई, खीर, हलुआ आदि दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों ने उत्साह के साथ रंगोली, निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। रैलियां भी निकल गई। बच्चों व अध्यापकों ने आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया। जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों आदि ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा आजादी में अपने प्राण न्योछावर करने वाले महापुरुषों को याद किया गया। नोडल अधिकारी बीईओ बेलहरी राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि नौ से 15 अगस्त के बीच चल रहे उत्सवों में रविवार सभी स्कूल खुले रहे। स्कूलों में कविता, गायन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा क्षेत्र सीयर के परिषदीय विद्यालयों में रविवार को अमृत महोत्सव के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed