{"_id":"5e7635198ebc3e7608296cd4","slug":"speak-of-youthful-consciousness-ballia-news-vns5170583121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की कटान से गांवों को बचाने के लिए युवा चेतना का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की कटान से गांवों को बचाने के लिए युवा चेतना का हल्ला बोल
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट में युवा चेतना की ओर से हैबतपुर, मालदेपुर, मुबारकपुर सहित दर्जन भर गांवों को गंगा नदी के कटान से बचाने के लिए शनिवार को हल्ला बोल प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हैबतपुर सहित दर्जन भर गांव गंगा नदी के कटान की चपेट में हैं। किसी भी नेता को इससे कोई मतलब नहीं है। सिर्फ युवा चेतना बांध निर्माण हेतु संघर्षरत है। योगी सरकार भी सोई हुई है। जनता परेशान है और कोई उनकी सुधी लेने वाला नहीं है। हम बलिया से दिल्ली तक बांध निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। दिल्ली में भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलकर गांवों की समस्या से अवगत कराया है। कोरोना महामारी के कारण जिलाधिकारी श्रीहरी प्रताप शाही के अनुरोध पर हल्ला बोल कार्यक्रम को युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने समाप्त हिकया और उनसे गांवों को बचाने के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए रोहित ने कहा की कोरोना महामारी के निवारण के बाद गांव-घर बचाओ यात्रा पर निकलेंगे। हैबतपुर सहित दर्जन भर गांवों में जाकर लोगों को एकजुट करेंगे। इस अवसर अजय राय मुन्ना, अजय ओझा, अंगद यादव, गुड्डु सिंह, मोहन सिंह, बैजू राय, प्रियांशु राय निरहुआ, नीलकांत वर्मा, निखिल पांडेय, भरत राम, विनय भारती, पीयूष सिंह आदि उपस्थित रहे।