फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers to celebrate Teachers' Day near closed schools.

Ballia News: बंद स्कूलों के पास शिक्षक दिवस मनाएंगे सपा कार्यकर्ता

Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
SP workers to celebrate Teachers' Day near closed schools.
सपा की बैठक को संबो​धित करते हवलदार यादव। स्रोत-पार्टी
समाजवादी पार्टी की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय मेें जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव बर्मन यादव ने पार्टी कार्यालय लखनऊ से प्राप्त परिपत्रों को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर सपा के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और पदाधिकारी बंद किए गए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के परिसर के बगल में समारोह आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक बंद स्कूल पर पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने के लिए विद्यालय बंद कर रही है। कहा कि सपा सरकार बनने पर बंद विद्यालयों को फिर खोला जाएगा और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पिछड़े, गरीब, शोषित, दलित और अल्पसंख्यक बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने एक सितंबर को विश्वविद्यालय के कार्यक्रम को लेकर विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने पुलिस पर अभद्रता और लॉकअप में पानी नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सात सितंबर को सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधिकारियों से मिलेगा। विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यों से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने पदाधिकारियों से फॉर्म-6, 7 और 8 के माध्यम से बूथों पर सघन अभियान चलाने और किसी भी पात्र व्यक्ति को मतदान से वंचित न होने देने का आह्वान किया।

इस दाैरान विधायक अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, पूजा सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed