फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP workers full vigor and enthusiasm

सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश और उमंग

Fri, 02 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 02 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
SP workers full vigor and enthusiasm
समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के पहली बार बलिया आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें 51 किलो के फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान  बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले कोटवा नारायणपुर गांव स्थित मुक्तिनाथ बाबा के स्थान पर शीश नवाकर मंगला भवानी का आशीर्वाद लिया। कोटवा नारायणपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने नए जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में  मुख्य रूप से संजय, शिवमंदिर, परशुराम यादव, दिनेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं उजियार में कामता राय ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। भरौली में संजय भारती, भृगुनाथ यादव, प्रभुदयाल निषाद, रियाजुद्दीन अंसारी, गोविंद चौधरी, प्रदीप यादव, जावेद  अंसारी तथा निखिलचन्द राय के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ नए अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिला का सुरहीं लक्ष्मणपुर में पूर्व प्रमुख वंशीधर  यादव, सर्वदेव के नेतृत्व में भव्य स्वागत  किया गया। इसके बाद बिलरिया में जनार्दन यादव, तेजबहादुर वर्मा, चन्द्रमा  यादव ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।  रामपुर चीट में प्रखर  समाजवादी नेता स्व. शारदानन्द अंचल की प्रतिमा पर माला पहनाकर आशीर्वाद लिया।

चितबड़ागांव तिराहे पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्वागत  किया। चित्तू पाण्डेय चौराहे पर जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका के सभासदों ने नवनियुक्त संग्राम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी  कार्यालय तक पैदल ही गये।


इस मौके  पर स्वागत करने वालों में राजमंगल यादव, मनोरमा सिंह,  मनोज सिंह, ब्यासजी गोंड, भीम चौधरी, नीरज सिंह, अमित आदि रहे। सागरपाली में संग्राम सिंह यादव के आगमन पर शुक्रवार को क्षेत्र के रट्टू चक, सागरपाली, नसीराबाद गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed