फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sp workers celebrated the birthday of former CM with great pomp

सपाजनों ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिनसपाजनों ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिनसपाजनों ने धूमधाम से मनाया पूर्व सीएम का जन्मदिन

Thu, 01 Jul 2021 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
sp workers celebrated the birthday of former CM with great pomp
बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन समाजवादियों ने बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय पर मनाया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। केक काटा और एक दूसरे को खिलाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश यादव सर्व समाज के और दूरदर्शी सोच के नेता है। मुख्यमंत्री रहते उनके द्वारा किया गया विकास कार्य अद्वितीय है। जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का वेदाग चरित्र राजनीति में एक उदाहरण है उनके मन मे हमेशा गरीबो कमजोरों और वंचितों के बेहतरी की बात रहती है। सपा नेता अजीत मिश्रा, जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ऽकान्हजी, पूर्व मंत्री नारद राय, मंजू सिंह, जय प्रकाश अंचल, सुभाष यादव, गोरख पासवान, लक्षमण गुप्त, संजय उपाध्याय, डा.विश्राम यादव, यशपाल सिंह, बंशीधर यादव, रामजी गुप्त, जय प्रकाश यादव मुन्ना, कामेश्वर सिंह, अनिल राय थे। पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता ने बाबा बालेश्वर मंदिर, रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर जरूरतमंद लोगों में भोजन का पैकेट वितरित कर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। फेफना विधानसभा में पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में दिनेश यादव विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सिहाचंवर कार्यालय में पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। एमएल भारती’ संतोष राम, दिनेश यादव, अरुण शर्मा आदि रहे। रसड़ा में अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष श्रीभगवान उर्फ बंधु गोड, विजय शंकर यादव, नागा, मुक्तेश्वर, संजय, अखिलेश, राजन, कुबेरनाथ, विवेकानंद, अजय आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मनीष कुमार एवम संचालन अरविंद गौड़ रहे। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के नेतृत्व में जनेश्वर मिश्रा सेतु से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। धनजी यादव, आशुतोष ओझा, प्रधान धर्मेंद्र यादव, सौरभ यादव, मुन्ना गिरी, प्रधान जलालुद्दीन, सभाजीत यादव थे। नरहीं में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बंशीधर यादव, जयपाल यादव, गायक राम भरोसा, लल्लन यादव, सुरेश यादव,वृजनारायण राजभर,बुआ यादव,विजय राज, जीतेन्द्र, धर्मेंद्र, भूषण राय, वीरेंद्र पासवान, भृगुनाथ यादव, दिनेश, बबलू रहे। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ बेल्थरारोड के तत्वाधान में बृहस्पतिवार को विशुनपुरा दलित बस्ती में जन्मदिन मनाया गया। श्यामदेव, सपन यादव, गुनगुन शारदा, दुर्गविजय, आनंद आदि रहे। सिकंदरपुर में केक काटकर मनाया। पूर्व मंत्री मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, सूरज पांडे, शुभम दुबे, दीपक पांडे अनुपम दुबे, अरविंद पांडे, अजीत पांडे,प्रताप पांडे, अनूप तिवारी, कुश पांडे, नागा पांडे थे। पूर्व मंत्री नारद राय ने जिला अस्पताल पुरुष एवं महिला अस्पताल के मरीजों के बीच फल दूध ब्रेड का वितरण किया। अजय यादव के नेतृत्व में पूर्व मंत्री के आवास पर रक्तदान शिविर में सपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। प्रमोद उपाध्याय, डॉ विश्राम यादव, यशपाल सिंह, जमाल आलम, पुन्ना सिंह, ओंकार तिवारी, हाफिज अख्तर रजा, हाफिज जैनुल्लाह रहे। रेवती आदर्श महाविद्यालय हडिहा कला केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed