फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP submits memorandum for cleaning of Janeshwar Mishra garden

जनेश्वर मिश्र उपवन की नहीं हुई सफाई तो सपाई करेंगे धान की रोपाई

Fri, 07 Aug 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
SP submits memorandum for cleaning of Janeshwar Mishra garden
जनेश्वर मिश्र पार्क की साफ-सफाई सहित अन्य मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रे - फोटो : BALLIA
बलिया। जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र उपवन की बदहाली के विरोध में शुक्रवार को पूर्व मंत्री नारद राय एवं सपा के विधान सभा अध्यक्ष अजय यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें उपवन में हुए तरफ जल जमाव एव जंगल-झाड़ी की साफ सफाई कराने आदि की मांग की गई। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि प्रशासनिक उपेक्षा के कारण उपवन की हालत बदतर हो गई है। ऐसा लगता है वर्तमान शासन महापुरुषों के स्मृतियों को संरक्षित रखने के प्रति उदासीन है। चेताया कि जिला प्रशासन 10 अगस्त तक उक्त उपवन से जल निकासी की व्यवस्था तथा वहां लगे घने जंगलों को साफ सफाई और फ़व्वारा ठीक नहीं करता है तो 11अगस्त को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वहीं धान की रोपाई करेंगे। साथ ही श्रमदान कर निकले मलवे को वन विभाग के उच्च अधिकारियों को भेंट करेंगे। इस अवसर पर रामजी गुप्ता, राजकुमार पाण्डेय, मृत्युंजय राय, जमाल आलम, जय प्रकाश यादव मुन्ना, रबिन्द्र यादव, मिंटू खां, अजीत यादव, राहुल राय, विजय यादव, दिलीप भाई, हरेंद्र गोड़, देवेंद्र यादव, सुनील पासवान पिंटू, कृष्णा राय, धनजी यादव, मुन्ना चौरसिया, हामिद, सरफराज, सेराज खां, रितेश, गोबिंद यादव, अभिषेक पासवान, सोनू यादव, सुभाष यादव, कृष्णा प्रताप यादव आदि रहें। संचालन जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजीने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed