फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP Singh will be the new executive officer

एसपी सिंह होगें नपा के नए अधिशासी अधिकारी

Mon, 08 Aug 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
SP Singh will be the new executive officer
बलिया। लगातार दो अधिशासी अधिकारियों के निलंबन के कारण लंबे समय से रिक्त चल रही नगर पालिका परिषद के ईओ के पद पर सत्य प्रकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जारी आदेश में नगर विकास विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह सत्य प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। बता दें कि नवागत ईओ सत्य प्रकाश सिंह नगर निगम प्रयागराज में सहायक नगर आयुक्त( प्रतिनियुक्ति ) के पद पर कार्यरत थे। विशेष सचिव ने सहायक नगर आयुक्त को स्वत: कार्यमुक्त होकर बलिया के अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर शासन को अवगत कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते तीन माह में नगर पालिका परिषद, बलिया के दो अधिशासी अधिकारियों का निलंबन हो गया है। बीते दस मई को दिनेश कुमार विश्वकर्मा को शासन ने वित्तीय अनियमित्ता के खिलाफ कारवाई करते हुए सस्पेंड किया था। जबकि जुलाई माह के आरंभ में बस्ती से स्थानांतरित होकर बलिया आए अखिलेश कुमार त्रिपाठी को भी शासन ने बस्ती में तैनाती के दौरान राज्य वित्त की धनराशि का दूसरे मदों में प्रयोग करने और वित्तीय अनियमित्ता के आरोप में निलंबित कर दिया है। इसके बाद नगर पालिका में ईओ का पद रिक्त चल रहा था। जिससे विकास के तमाम कार्य और अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी बाधित हो गया है। इसे लेकर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों और स्थायी सफाई कर्मियों ने सोमवार से हड़ताल का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed