{"_id":"6442d74c2ec25fcc530d5546","slug":"sp-released-the-list-of-12-candidates-and-congress-seven-ballia-news-c-20-1-166366-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: सपा ने 12 और कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: सपा ने 12 और कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों की सूची जारी की
विज्ञापन
जिले की दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर दी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी सात नगर पंचायतों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि पार्टी ने बलिया नगर पालिका से लक्ष्मण गुप्ता, नगर पालिका रसड़ा से गोविंद प्रसाद गुप्ता को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। जबकि नगर पंचायत रेवती में अमित कुमार पांडेय, पप्पू, बांसडीह में सुनील कुमार सिंह, बब्लू, चितबड़ागांव में प्रदीप कुमार गुप्ता, मनियर में रितू देवी, नगरा में इंछू, बेलथरारोड़ में आकांक्षा देवी, सिकंदरपुर में दिनेश चौधरी, बैरिया में उमरावती देवी और सहतवार में सरिता सिंह को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। इसे अलावा नवगठित रतसड़कलॉ नगर पंचायत में पार्टी ने सभी आवेदकों को चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र किया है। इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने नगरपालिका रसड़ा में अध्यक्ष के लिए राजकुमार गुप्ता को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। इसके अलावा नगर पंचायत बैरिया में रिंटू देवी, मनियर में देवांती देवी, सिकंदरपुर में लाची देवी, बांसडीह में दिग्विजय सिंह छोटू, रतसड़कलॉ में सत्यानंद राजभर और बेल्थरारोड़ नगर पंचायत में सबनम पनरवीन को अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।
-- -- -- -- -- --