{"_id":"e24017f6524264a44998bd379cf7a0c2","slug":"sp-ones-modi-s-effigy-burnt-over-inflation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई को लेकर सपाजनों ने फूंका मोदी का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई को लेकर सपाजनों ने फूंका मोदी का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुल्क में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुवार को सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में पीएम मोदी का पुतला फूंक ा। इस मौके सपाजनों ने मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी की सरकार है। लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, तथा विभिन्न योजनाओं में गतिशीलता अभी भी देखने को नहीं मिल रही है।
जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान एक से बढ़कर एक वादे मोदी ने किए थे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आमजन को बहुत अपेक्षा थी।
लेकिन जनता से किए गए वादे के मुताबिक सौ दिन में महंगाई तथा बेरोजगारी समाप्त करने का आश्वासन कोरा साबित हो रहा है। जनता के साथ छल करके सत्ता प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
सरकार में आने के बाद अपने वादों से मुकरते हुए केवल कारपोरेट जगत के हितों का ख्याल रखा जा रहा है। आम आदमी मोदी सरकार की प्राथमिकता से बाहर है।
कच्चे तेल के मूल्य में भारी गिरावट होने के बावजूद भी पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमत वापस नहीं ली गई है।
रेलवे आम आदमी की जेब काटने की तरकीब ढूंढ़ने में लगा हुआ है।
महंगाई के चलते आम आदमी का निवाला छीना जा रहा है। केंद्र सरकार बेरोजगारी का मजाक बना रही है।
केंद्र सरकार किसानों की खुदकुशी से बेखबर है। जहां आम आदमी कराह रहा है,
वहीं मोदी सरकार की मंत्री आकड़ों की बाजीगरी दिखा रहे है। कहा सपा केंद्र सरकार के गलत नीतियों और फरेब को बेनकाब करने का कार्य करेगा। इतना ही नहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में इसे जनता के सामने ले जाया जाएगा।
इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, दीवान सिंह, हरेंद्र गोंड, जलील अंसारी, नंदगोपाल गुप्ता, किशन प्रताप सिंह, सुभाष यादव, अमरजीत, ब्रजेश पाठक, अमित सिंह, सुमंत यादव आदि मौजूद रहे।