फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   sp meets raped girl family

आत्मदाह करने वाली युवती के परिजनों से मिले एसपी

Fri, 27 Aug 2021 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
sp meets raped girl family
नरहीं। दुष्कर्म के मामले में न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने वाली युवती के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए बृहस्पतिवार को एसपी राजकरन अय्यर उनके घर पहुंचे। परिजनों ने मिलकर उनकी सुरक्षा के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पीड़िता के भाई ने दिवंगत बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने कुछ दिनों पहले सुप्रीम कोर्ट के सामने अपने एक मित्र के साथ आत्मदाह की कोशिश की थी। तीन दिन पहले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। युवती नरहीं थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार शाम को एसपी पीड़िता के घर पहुंचे। उसके भाई और परिजनों से मुलाकात की। पीड़िता के भाई ने कहा कि सरकार से मेरी मांग है कि जिस न्याय के लिए मेरी बहन लड़ाई लड़ रही थी और आत्मदाह जैसा गंभीर कदम उठा लिया, वह उसे मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed