फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP leaders surrounded the BJP government

सपा नेताओं ने भाजपा सरकार को घेरा

Fri, 02 Sep 2022 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
SP leaders surrounded the BJP government
सिकंदरपुर। सपा की ओर से प्रदेश में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, अराजकता, बेरोजगारी, युवाओं के साथ हो रही वादाखिलाफी के खिलाफ शुरू की गई देश बचाओ भाजपा भगाओ पदयात्रा बुधवार की शाम स्थानीय बस स्टेशन चौराहे पर पहुंची। इसका क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रनेता अभिषेक यादव ने कहा कि भाजपा झूठों की पार्टी है। भाजपा में झूठ की खेती होती है। जो जितना बड़ा झूठ बोलता है, उसे उतना ही बड़ा पद मिलता है। इसलिए भाजपा से सचेत रहने के लिए या पदयात्रा अखिलेश यादव के निर्देश पर 26 दिनों से निकाली जा रही है। पूर्व मंत्री एवं विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा है। पूरा प्रदेश सूखे की चपेट में है। देश के किसान भुखमरी के कगार पर हैं। मौके पर विवेक सिंह, डॉ. मदन राय, रामजी यादव, शिवजी त्यागी, अनंत मिश्रा, भीष्म यादव, देव नारायण यादव, वीर बहादुर वर्मा, खुर्शीद आलम, राजकुमार यादव, नमो नारायण सिंह, चंद्रमा यादव, बबलू खरवार, शिवनारायण यादव, मुन्नीलाल यादव, राजकुमार वर्मा, विजय गौड़, बबलू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed