फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP leaders celebrated

सपा नेताओं ने पूरे दिन मनाया जशन

Fri, 01 Jan 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 01 Jan 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
SP leaders celebrated
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा के सुधीर को निर्विरोध घोषित होने पर सपा नेताओं में खुशी का माहौल रहा। काबीना मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, विधायक नारद राय, जयप्रकाश अंचल, मो. रिजवी, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने कहा कि यह जीत गौरवमयी परंपरा की जीत है।
विज्ञापन


निर्वाचित सदस्यों ने पूरी जागरूकता के साथ विकास को प्राथमिकता देते हुए नामांकन के खिलाफ कोई पर्चा दाखिल नहीं किया है। इसी क्रम में लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह, उपाध्यक्ष अजीत यादव नागार्जुन, महामंत्री हरेंद्र यादव, सुभाष यादव ने भी सुधीर के निर्विरोध चुने जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन


अजीत यादव ने कहा कि इससे विकास के नये युग का सूत्रपात होगा। कहा कि सूबे के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में यह जीत जिले के विकास के लिए सहायक होगी। सपा कार्यालय पर पूरे दिन जशभन का माहौल रहा। विधायक गोेरख पासवान ने भी जिले के जिला पंचायत सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सपा के जिला पंचायत पद के निर्विरोध घोषित उम्मीदवार सुधीर पासवान के पास न तो बंगला है और न ही बैंक बैलेंस। उनके हलफनामे पर गौर फरमाए तो उनके पास बाइक तक नहीं है।


हमेशा स्कार्पियो से चलने वाले सुधीर के पास मात्र एक लाख 50 हजार रुपये नकद है। विधायक गोरख पासवान के बेटे सुधीर पासवान ने स्नातक की पढ़ाई रसड़ा स्थित हीरानंद महाविद्यालय से की है। उन्होंने हलफनामे में जिक्र किया है कि पैतृक गांव दरामपुर में पुश्तैनी मकान है। जबकि वाहन के नाम पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed