{"_id":"5e8201d88ebc3e78c10f1687","slug":"sp-leader-ramgovind-chaudhary-gave-one-lakh-to-media-personnel-to-protect-against-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मीडियाकर्मियों की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष ने दिए एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मीडियाकर्मियों की कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष ने दिए एक लाख
Mon, 30 Mar 2020 08:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बलिया के बांसडीह विधानसभा से सपा विधायक रामगोविंद चौधरी ने मीडियाकर्मियों के लिए एक लाख रुपये अपनी विधायक निधि से जारी करने का प्रस्ताव किया है।
विज्ञापन
सीडीओ को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा है कि उक्त धनराशि से जिला मुख्यालय पर कार्यरत तथा बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत समस्त मीडियाकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, आदि का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि मीडियाकर्मी इस महामारी के समय जब सब लोग जान बचा कर घर बैठे हैं अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सभी अफवाहों से बचने हेतु सही सूचना और समाचार दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसे कर्मयोगियों की सुरक्षा होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्ह जी ने नेता प्रतिपक्ष के इस सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि श्री चौधरी देश में शायद पहले राजनेता हैं जिन्होंने इस तरह की सोच दिखाई है।