फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP is in support of Lekhpal's movement

सपा लेखपाल संघ के आंदोलन के समर्थन में: राम गोविंद

Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
SP is in support of Lekhpal's movement
बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान सभा में विपक्ष के नेता राम गोविंद चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लेखपाल संघ के एक पखवारे से चल रहे आंदोलन को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार से सकारात्मक पहल करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में सभी लोगों एवं संगठनों को अपनी समस्या रखने का अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चुनी सरकार को समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करना चाहिए। लेकिन अफ़सोस कि वर्तमान सरकार और उसके मुखिया को किसी की भी आवाज सुनना पसंद नहीं है। ये सिर्फ आवाज दबाना और आंदोलन का दमन करना जानते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन से आमजन प्रभावित हैं लोगों का जाति प्रमाणपत्र, निवास, आय प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। इसके कारण प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हो रहे हैं। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी लेखपाल संघ के आंदोलन का समर्थन करती है तथा आंदोलनकारी लेखपालों के ऊपर हो रही कार्यवाही को रोकने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed