{"_id":"8c08a4f78e5836a0bdafc24388a236bf","slug":"sp-is-finished-socialism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में समाप्त हो चुका है समाजवाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में समाप्त हो चुका है समाजवाद
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 27 Mar 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
सपा सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा नेत्री केतकी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बांसडीह तहसील परिसर में धरना दिया और सभा की।
सभा में फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने भी सहभागिता किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन तहसीलदार हीरालाल को सौंपा।
सभा में भाजपा के गोरक्ष प्रांत की मंत्री केतकी सिंह ने कहा कि समाजवाद के नाम से जानी जाने वाली सपा में समाजवाद समाप्त हो चुका है। यही कारण है कि पूरे प्रदेश में केवल मैनपुरी और इटावा के युवाओं खासतौर से पुलिस में मौका दिया गया है।
जबकि समाजवाद का अर्थ है एक समान। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी नौकरी में सपा सुप्रीमो के सह पर ही काम होता है। उन्होंने कहा कि वह कौन सा मानक है जिसके अंतर्गत केवल दो ही जनपदों के युवा भारी संख्या में भर्ती हुए।
विज्ञापन
वहीं सभा को संबोधित करते हुए फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि यह प्रदेश की पहली सरकार होगी जिसके कार्यकाल में दिनदहाड़े न्यायालय परिसर में कोई दरोगा किसी वकील की हत्या कर दें।
इतना ही नहीं बांसडीह विस क्षेत्र के एक गांव से दिनदहाड़े युवती को अगवा कर ली गई और यह सरकार तमाशा देखती है। सात सूत्री ज्ञापन में कानून व्यवस्था, नौकरी में फर्जीवाड़ा, फसलों का उचित मूल्य, ओला वृष्टि से हुई नुकसान का मुआवजा, बलिया-बांसडीह मार्ग की जांच कराकर मरम्मत, महिला सुरक्षा तथा विद्युत अव्यवस्था प्रमुख था।
इस मौके पर अरुण सिंह, अभय सिंह, अप्पू सिंह, सुनील सिंह, दीपू सिंह, रामयश राजभर, बूची देवी, डा. विनोद सिंह, बसंत सिंह, सच्चिता सिंह, राजेश सिंह, नन्हकू सिंह, दिलीप गुप्त, विजय प्रताप सिंह, मनोज सिंह आदि लोग रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा संचालन विनोद शंकर
दूबे ने किया।