फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP is a chameleon, pretending to love Dalits for votes: Deputy CM

सपा बहुरुपिया, वोट के लिए कर रही दलित प्रेम का दिखवा : डिप्टी सीएम

Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP is a chameleon, pretending to love Dalits for votes: Deputy CM
रसड़ा (बलिया)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सपा का दलित प्रेम ढोंग व दिखावा है। सपा बहुरुपिया है और दलितों का वोट पाने के लिए इन दिनों उसके नेता दलित प्रेम का दिखावा कर रहे है। कहा कि पूर्व की सपा सरकारों में कभी दलितों का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं रहा है। लखनऊ का गेस्ट हाउस कांड की यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
विज्ञापन

रसड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए पहंुचे डिप्टी सीएम ने बातचीत में कहा कि सपा सरकार में कभी प्रदेश में गुंडे व माफियाओं का बोलबाला था। जबकि भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल में है या प्रदेश के बाहर हैं। पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सपाई सत्ता में आते हैं, तो दलित महापुरुषों का सम्मान नहीं कर करते हैं। सपा के लोगों ने ही संसद में प्रेमेसनी रिजर्वेशन बिल को फाड़ा था। इतना ही नहीं सपाराज में ही दलित अधिकारियों की पदोन्नति के बजाय अवनति की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी कभी दलितों का सम्मान नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि सपा की कथनी एवं करनी को प्रदेश की जनता जानती है। इसलिए समय आने पर उसका जवाब देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed