{"_id":"57deb7a44f1c1b223aa8244b","slug":"sp-government-was-all-good-ram-sunder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार ने सबका किया भला:राम सुंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार ने सबका किया भला:राम सुंदर
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि को माला पहनाकर सम्मानित करते सपा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधानसभा बेल्थरारोड के कार्यकर्ताओं को एक दिवसीय सम्मेलन रविवार को जूनियर हाईस्कूल सीयर में आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने अखिलेश सरकार के उपलब्धियों का बखान करते हुए विस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी रामसुंदर निषाद ने कहा कि सपा ही प्रदेश में सबका भला कर सकती है और कर भी रही है।
उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से गरीब निराश्रित विधवाओं को पांच सौ रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। समाज कल्याण राज्यमंत्री वंशीधर बौद्ध ने कहा कि सरकार ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के सभी वर्गों के हित संरक्षण के लिए अनेक योजनाओं का सूत्रपात किया। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने कहा कि सरकार ने जितना विकास कार्य किया है। उतना विकास किसी भी सरकार ने नहीं किया। ऐसे में विकास के बलपर सपा फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। इसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी।
उन्होंने विस चुनाव में जीत दर्ज कराने के लिए अभी से जुट जाने की अपील की। इस मौके पर एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गिनाया। पूर्व सांसद हरिवंश सहाय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, रंजीत चौधरी, रुद्र प्रताप, संजय यादव, आद्याशंकर यादव, शमशाद बांसपारी, मतलूब अख्तर, राजनाथ यादव, ओमप्रकाश जमील अंसारी, टीएन यादव, सुभाष यादव आदि मौजूद रहे। विधायक गोरख पासवान ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। लोक-गीत गायक कलाकारों ने गीत-संगीत का जलवा बिखेरा।