फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP candidate arrived suddenly, did nomination

अचानक पहुंचे सपा प्रत्याशी, किया नामांकन

Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
SP candidate arrived suddenly, did nomination
एमएलसी चुनाव के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन करने के जाते सपा प्रत्याशी अरविंद गिरि साथ ? - फोटो : BALLIA
बलिया। 15 मार्च से चल रहे स्थानीय प्रधिकार निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत सोमवार को समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अरविंद गिरी ने पर्चा दाखिल कर औपचारिक शुरुआत की। सपा उम्मीदवार ने जिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलधिकारी एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सिंह को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान सपा प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक और समर्थक के अलावा सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और फेफना के नवनिर्वाचित विधायक संग्राम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी तक किसी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया था। हालांकि इसके पूर्व करीब तीन लोगों ने नाम निर्देशन फार्म की खरीद जरूर की थी। हालांकि सपा की ओर से अरविंद गिरी के नामांकन की घोषणा 22 मार्च यानि मंगलवार को की गई थी। लेकिन सोमवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक कलेक्ट्रेट पहुंचा और नामांकन किया। सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया कि मंगलवार को भी पार्टी प्रत्याशी पुन: नामांकन करेंगे। एक दिन पहले नामांकन किए जाने पर चर्चा रही कि एटा में सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ने को लेकर सोमवार को हुई घटना के बाद पार्टी ने एहतियातन सोमवार को नामांकन करवाया। वैसे नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर सोमवार को भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के जवान गश्त करते नजर आए।
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार आज करेंगे नामांकन
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पौत्र विधान परिषद सदस्य और स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार रविशंकर सिंह पप्पू मंगलवार को अपने पैतृक गांव इब्राहिम पट्टी से सुबह 8 बजे चलकर भीमपुरा, ताड़ीबडॉगांव, नगरा, सलेमपुर, चोगड़ा, गड़वार, सुखपुरा, हनुमानगंज होते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय में दिन में एक बजे नामांकन करेगें। जबकि सपा के उम्मीदवार अरविंद गिरी मंगलवार को पुन: नामांकन करेंगे। यह जानकारी सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में मतदान की बनाई रणनीति
बलिया। होली बीतते ही मनियर क्षेत्र में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी तेज गयी है। मनियर ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभासदों की एक बैठक भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन कुंवर विजय सिंह के मनियर स्थित आवास पर रविवार की रात हुई। इसमें एमएलसी चुनाव में मतदान की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर टाउन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख पति गोपाल सोनी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कन्हैया सिंह, सभासदगण विनय कुमार सिंह, अंजनी कुमार सिंह, इफ्तिखार अहमद, प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनियर सत्येंद्र कुमार पाठक, राजेश सिंह, शारदानंद साहनी, सतीश सिंह, सदरे आलम, अशोक पाठक, राजू प्रसाद, जवाहर राजभर, रवि कुमार शर्मा, अजय सिंह टुनटुन, सदन यादव, अनिल कुमार चौहान, सत्यनारायण पटेल, अमरेश यादव, राजेश कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद, फतेह बहादुर सिंह, बालेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed