फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   SP announces reward on all three accused of shooting incident

गोली कांड के तीनों आरोपियों पर एसपी ने किया ईनाम घोषित

Wed, 26 Oct 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
SP announces reward on all three accused of shooting incident
बलिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान में बीते 20 अक्तूबर को पार्टी के दौरान गोली चलाने वाले तीन आरोपियों पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने इनाम घोषित किया है। एसपी ने सदर कोतवाल प्रवीण सिंह की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। जिसमें दो आरोपियों छोटू व धीरज पर दस-दस हजार व तीसरे आरोपी भानु दूबे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर महावल में 20 अक्तूबर की देरशाम एक पार्टी के दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गंभरी रुप से घायल हो गया था, जिसका उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। इस घटना में कोतवाली पुलिस ने 21 अक्तूबर को घायल के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तब से अभियुक्त फरार हैं। इस संबंध में कोतवाल ने एसपी को रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें मामले में वांछित छोटू और धीरज पुत्रगण कन्हैया निवासी रामपुर उदयभान एवं भानू दूबे पुत्र चन्द्रभूषण निवासी महाकालपुर थाना गड़वार को शातिर किस्म का अपराधी बताया है। कोतवाल ने अपनी रिपोर्ट में फरार तीनों अभियुक्तों पर पुरस्कार घोषित करना आवश्यक करार दिया था, जिसके आधार पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed