फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SP and Congress burnt effigy of Home Minister Amit shah on Ambedkars statement in purvanchal

आंबेडकर वाले बयान पर बवाल: सपा और कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा, फूंका पुतला; पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 19 Dec 2024 03:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/आजमगढ़/सोनभद्र/गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया/आजमगढ़/सोनभद्र/गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर देश भर में सियासत फैली है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को बलिया और आजमगढ़ समेत पूर्वांचल के कई जिलों में सपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
SP and Congress burnt effigy of Home Minister Amit shah on Ambedkars statement in purvanchal
पुतला जला रहे लोगों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ दिए गए कथित बयान से क्षुब्ध होकर कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जनहित में गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दें। 

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ता अपने कार्यालय से पुतला लेकर गड़वार तिराहे पर पहुंचे। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस के साथ उनकी छीना झपटी भी हुई। इसके बाद भी उन्होंने अमित शाह का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने में मुन्ना उपाध्याय, संतोष चौबे सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने जैसे ही अमित शाह का पुतला सपा कार्यालय से बाहर निकाला तो पहले से मौजूद पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए। मौके पर रोहित चौबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर पर बयान से क्षुब्ध समाजवादी छात्रसभा ने अमित शाह का फूंका पुतला

संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ ही, इसकी चिंगारी बृहस्पतिवार को आजमगढ़ जिले में भी पहुंच गई। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष कुनाल मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रसभा के अध्यक्ष ने बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने और इस्तीफा देने की मांग की। 

समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष कुनाल मौर्या ने आरोप लगाया कि शाह ने 17 दिसंबर को उच्च सदन में ‘संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा का जवाब देते हुए बाबासाहेब का अपमान किया। इसे हम सभी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। कुनाल मौर्या ने कहा कि 'बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर का सम्मान पूर्वक नाम नहीं लिए। ऐसे में नैतिकता के हिसाब से अमित शाह इस्तीफा दे दें।'

कहा कि जिलाध्यक्ष हवलदार यादव समेत अन्य सपा के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि बाबा साहब का अपमान, नहीं सहेंगे। हमारे देश के नेता जिन्होंने देश को आजादी दिलाई और संविधान दिया, उन्हें पीछे कर दिया गया है। वो पूरे देश के, संविधान के संरक्षक हैं। यदि उनका अपमान होगा तो हम सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेसियों ने जलाई गृहमंत्री की तस्वीर, बाबा साहब के अपमान का आरोप

सोनभद्र जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर जुटे कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर जलाकर विरोध जताया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संसद में गृह मंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड ने कहा कि अमित शाह को उनके बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है, जो उनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस लगातार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझाने में लगी रही, लेकिन कार्यकर्ता अड़े रहे और अमित शाह से सार्वजनिक माफी की मांग करते रहे। कांग्रेस ने इसे संविधान और आंबेडकर के आदर्शों का सीधा अपमान बताया और कहा कि वे इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी देखी गई। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि आंबेडकर के विचारों और संविधान की रक्षा के लिए वे संघर्ष करते रहेंगे।

सपाइयों और पुलिस में धक्का-मुक्की और नोंकझोंक, पुलिस ने छीना गृहमंत्री का पुतला

SP and Congress burnt effigy of Home Minister Amit shah on Ambedkars statement in purvanchal
पुलिस और सपाइयों की छीनाझपटी - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुरय़ समाजवादी छात्र सभा के नेताओं की एसपी कार्यालय के बाहर पुलिस से धक्का-मुक्की और नोंकझोंक हुई। पुलिस ने गृह मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे सपा छात्र सभा के नेताओं को नाकाम कर दिया। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और इससे हंगामे की स्थिति बनी रही। 

गृहमंत्री अमित शाह की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर सियासत काफी गरमा गई है। गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किए जाने की बात करते हुए समाजवादी छात्र सभा के नेताओं ने  जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।



पुतला फूंकने की जानकारी होने पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। जैसे ही सपा नेता पुतला दहन को निकले, पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सीओ सदर सुधाकर पांडेय, शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने पुलिस फोर्स के साथ प्रदर्शनकारियों से गृह मंत्री अमित शाह का पुतला छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed