फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Soulful tribute to the memory of the martyrs did Sukpura

सुखपुरा के शहीदों को नमन कर किया भावपूर्ण स्मरण

Wed, 24 Aug 2016 12:21 AM IST
balia
balia Updated Wed, 24 Aug 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Soulful tribute to the memory of the martyrs did Sukpura
समारोह को सबोधित करते स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय। - फोटो : balia
अगस्त क्रांति के समय सुखपुरा के शहीदों की याद में मंगलवार को शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों के स्मारक पर पुष्पअर्पित और झंडातोलन कर उन्हें नमन किया गया। शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने ध्वजारोहण के बाद  कहा कि आजादी पाना आसान है, लेकिन उसको कायम रखना कठिन है। देश की जो वर्तमान हालात है, उसमें हमें एक होकर रहने की जरूरत है। स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पांडेय ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को जाया नहीं होने देना है।
विज्ञापन


युवाओं का दायित्व है कि वह राष्ट्र की अखंडता और एकता के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प ले। यही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान और मदरसा अरबिया नसीरूल उलूम के बच्चे ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया। इसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्वयंसेवी संस्थानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद चंडी लाल, कुलदीप सिंह और गौरीशंकर के स्मृतियों को नमन किया।
विज्ञापन


 इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, आनंद सिंह पिंटू, विजय शंकर सिंह, डा. सरफुल हक, डा. दीनानाथ ओझा, अख्तर अली, राजू वारसी, श्रीमती उषा सिंह, हरिशंकर सिंह, संतोष गुप्ता, जितेंद्र प्रताप सिंह, ब्रिजानंद पांडेय, विजय प्रताप सिंह, विजय बहादुर सिंह, मोबिन अहमद, अनिल कुमार सिंह, छबिला यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, समरेंद्र सिंह के साथ ही काफी संख्‍या में लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का संचालन हरेराम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed