{"_id":"675ae9965d8f48bc4c085f13","slug":"sonbhadra-nagar-palika-sell-diesel-petrol-pump-installed-district-became-first-body-in-uttar-pradesh-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : तीन दिन बाद ट्रक की जांच करने पहुंची पुलिस के उड़े होश, कंबल हटाते ही फटी रह गईं आंखें; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : तीन दिन बाद ट्रक की जांच करने पहुंची पुलिस के उड़े होश, कंबल हटाते ही फटी रह गईं आंखें; जानें पूरा मामला
Thu, 12 Dec 2024 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:20 PM IST
सार
Ballia News : कर चोरी के मामले में इस ट्रक को बीते सोमवार को जीएसटी विभाग ने पकड़ा था। गुरुवार की देर शाम नरही थाने की पुलिस ने जब ट्रक का भाैतिक सत्यापन करने पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले अंदर रखे डिब्बों की जांच की। उसमें कंबल रखे हुए थे लेकिन उसे हटाते ही पुलिस के होश उड़ गए। सभी डिब्बों में अवैध शराब रखे हुए थे।
विज्ञापन
कर चोरी में पकड़े गए ट्रक की जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन दिन पहले जीएसटी विभाग की ओर से पकड़े गए ट्रक की जांच के दौरान उसमें कंबल की पेटियों के बीच में अवैध रूप से रखी गई शराब भी बरामद हुई। फिलहाल जीएसटी विभाग की सूचना पर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बलिया पंकज खरवार ने अपनी टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सोमवार को भरौली में कर चोरी के मामले में एक ट्रक को पकड़ कर नरही थाने के बाहर खड़ा करा दिया गया था। 72 घंटे बीतने के बाद गुरुवार की शाम को टीम ने थाने पर पहुंच कर भौतिक सत्यापन के लिए ट्रक में लदी पेटी को उतरवाया। पेटी में कंबल के कटपीस पैक किए गए थे। अंदर पूरे ट्रक में अंग्रेजी शराब (इम्पीरियल ब्लू) की पेटी लदी थी। इसको देखने के बाद सेल टैक्स टीम अवाक रह गई।
विज्ञापन
असिस्टेंट कमिश्नर पंकज खरवार ने इसकी सूचना अपने अधिकारियों के साथ बलिया पुलिस को दी। इसके बाद नरहीं थाना प्रभारी सुनील चन्द्र तिवारी थाने के बाहर खड़े ट्रक के पास पहुंचे। ट्रक को थाने के अंदर ले गए। ट्रक से शराब की पेटी उतारी नहीं गई थी। कंबल वाली पेटियां थाने के बाहर ही थीं। शराब मिलने के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया। पहले यूपी से ही बिहार में शराब की अवैध तस्करी होती थी। अब ट्रक से पंजाब से शराब भरकर बिहार ले जाई जा रही है।
विज्ञापन