फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sonbarsa CHC arranged for dissolution

सोनबरसा सीएचसी की व्यवस्था हुई बेपटरी

Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sonbarsa CHC arranged for dissolution
कोरोना संक्रमण के दौर में सरकारी दावों की पोल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर खुल रहा है। सरकारी अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है। वहीं सरकारी अधिकारी कर्मचारी आंकड़ों की बाजीगरी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा सिर्फ नाम का अस्पताल रह गया है। चिकित्सकों के अभाव में रोगी झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। जीवन रक्षक दवाइयों का अभाव व महिला चिकित्साधिकारी के नहीं रहने के कारण यह अस्पताल महज नाम भर के लिए अस्पताल रह गया है। एक्सरे मसीन है लेकिन एक्सरे प्लेट के अभाव में एक्सरे नहीं होता। लैब टेक्नीशियन के होते हुए भी एक दो तरह की जांच को छोड़कर यहां कोई जांच नहीं होती क्योंकि यहां संसाधन ही मौजूद नहीं है। जेनरेटर मौजूद है लेकिन बजट के अभाव में डीजल नहीं होने के कारण बिजली नहीं रहने पर अस्पताल परिषर में अंधेरा ही अंधेरा रहता है।
विज्ञापन

30 बेडों वाले इस अस्पताल में अधिकांश पंखे खराब पड़े हुए हैं। कोरोना संक्रमण के दौर में समाजसेवी सूर्यभान सिंह व एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह द्वारा अस्पताल को ऑक्सीजन व कंसट्रेटर उपलब्ध कराने से लोगों को जरूर राहत पहुंची अगर इस अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की नियुक्ति कर संसाधन उपलब्ध करा दी जाए तो लोगो के लिए यह अस्पताल वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद- स्वीकृति पद व तैनाती
चिकित्सक - स्वीकृत पद 7 तैनाती 2
फार्मासिस्ट - स्वीकृत पद 3 तैनाती 3
वार्ड ब्वॉय - स्वीकृत पद 2 तैनाती 1
लैब टेक्नीशियन - स्वीकृत पद 1 तैनाती 1
स्टॉफ नर्स - पद 3 तैनाती 3
एक्सरे टेक्नीशियन - पद 1 तैनाती 1
डार्क रूम असिस्टेंट - पद 1 तैनाती 1
क्लीनर - पद 1 तैनाती 1
वासर मैन - पद 1 तैनाती 1
चपरासी - पद 1 तैनाती 1
स्वीपर - पद 1 तैनाती 1
सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास किया जा रहा है। अगर अस्पताल को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर दिया जाए तो निश्चित रूप से लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
- आशीष कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षक, सीएचसी सोनबरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed