फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son stabs father to death over property partition in ballia

Ballia News: बंटवारे के विवाद में पुत्र ने चाकू मारकर की पिता की हत्या, दो भाई गंभीर रूप से घायल

Sat, 14 Feb 2026 11:21 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Feb 2026 11:21 AM IST
सार

Ballia News: पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने पिता की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के दौरान दो भाई भी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनको  जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Son stabs father to death over property partition in ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारिवारिक विवाद में कलयुगी पुत्र ने पिता व भाइयों पर चाकू से वार कर दिया। इसमें पिता लालजी यादव की मौत हो गई और दो भाई घायल हो गए। घायल भाइयों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।  
विज्ञापन


क्या है मामला
क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी लालजी यादव (48) और उनके पुत्र मुकेश यादव के बीच पारिवारिक विवाद में बंटवारे की बात हो रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश यादव ने अपने ही पिता लालजी यादव, भाई राकेश कुमार यादव (20)  और गोविंद यादव (18)  पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: समलैंगिकता का लत ने बनाया एड्स रोगी, इंजीनियर भी पीड़ित; अब एक साल में सामने आए पूर्वांचल के 200 मामले
विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू लगने से तीनों लोग लहूलुहान हो गए। परिजनों सहित आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल भाइयों का प्राथमिक उपचार कर स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर प्राप्त होते ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed