फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son's treatment going on in Varanasi, father died here

वाराणसी में चल रहा बेटे का इलाज, इधर पिता की हुई मौत

Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Son's treatment going on in Varanasi, father died here
रेवती। ठेला पर अस्पताल ले जा रहे मरीज प्रकरण में मरीज के पिता की मौत सोमवार की सुबह हृदय गति रुकने के कारण हो गई जबकि मरीज का इलाज वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नं 10 निवासी शिवजी तुरहा के एकलौता पुत्र जितेंद्र को बीते शुक्रवार की सुबह अचानक सिर में तेज दर्द तथा बुखार हुआ। परिजनों द्वारा उसे सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। एम्बुलेंस को सूचना देने के घंटों बाद भी नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिजन मरीज को ठेले पर लेकर बलिया के लिए रवाना हो गए। इस प्रकरण को लेकर सीएचसी रेवती पर स्वास्थ्यकर्मियों व नगरवासियों ने एक दूसरे के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था। बताया जाता है कि पुत्र जितेंद्र की तबियत बिगड़ने और संबंधित घटनाओं के दिन ही उसके पिता शिवजी तुरहा (65) को हृदय घात हो गया था, जिसकी दवा चल रही थी। एकलौते बेटे के वाराणसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुत्र का इलाज तथा दवा आदि के नित्य के खर्च आदि के कारण पिता शिवजी पर इतना गहरा असर पड़ा कि सोमवार की सुबह उनकी जान चली गई। उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष पहले ही मर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed