{"_id":"69c58f88bd29311c5d00b423","slug":"son-lost-his-life-while-trying-to-rescue-his-mother-who-had-fallen-in-the-well-ballia-news-c-190-1-ana1001-160420-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कुएं में गिरी मां को निकालने के प्रयास में बेटे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कुएं में गिरी मां को निकालने के प्रयास में बेटे की जान गई
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के बड़सरी गांव में बुधवार को कुएं में गिरी मां को बचाने के प्रयास में बीटेक के छात्र मुन्ना (23) की जान चली गई। इससे गांव में शोक छाया रहा।
बड़सरी गांव के लोगों के अनुसार गांव के छोटेलाल राम की पत्नी सुभावती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बुधवार को सुभावती देवी घर से निकलकर गड़वार-रतसर मार्ग स्थित आरडी विद्यालय के पास पहुंच गईं। इसी दौरान वह पास के एक कुएं में गिर गईं।
परिजनों ने सुभावती देवी की तलाश शुरू की। वह गांव में तलाश करते हुए कुएं के पास पहुंचे। वहां खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। बच्चों ने कुएं से आवाज आने की बात बताई। परिजनों ने कुएं में देखा तो सुभावती देवी गिरी थीं। इसके बाद सुभावती देवी के बेटे मुन्ना मां को बचाने के लिए कुएं में उतर गए और रस्सी से उन्हें बांध दिया। ऊपर खड़े लोगों ने सुभावती देवी को ऊपर खींच लिया।
विज्ञापन
जब मुन्ना को ऊपर खींचा जा रहा था, तभी अचानक रस्सी टूट गई और उसका सिर कुएं की दीवार से टकराने के कारण सिर में गंभीर चोट लग गई। ग्रामीणों ने मुन्ना को बाहर निकाला।
इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए शव का दाह संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि मुन्ना ने 2024 में लखनऊ से बीटेक की पढ़ाई की थी। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसका बड़ा भाई मन्नू राम दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी विभाग में जूनियर इंजीनियर है, जबकि छोटा भाई विवेक इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
इस बाबत गड़वार थाना के एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले में पता लगवाया जाएगा।