फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son killed his father by hitting him with shovel in ballia

बेटे ने की पिता की हत्या: खेत में पानी चलाते समय अचानक फावड़े से किया प्रहार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 16 Nov 2024 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Nov 2024 04:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक बेटे ने अपने पिता की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Son killed his father by hitting him with shovel in ballia
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के मुबारकपुर ग्राम में शनिवार की सुबह एक सिरफिरे युवक ने फावड़े से प्रहार कर अपने पिता की हत्या कर दी। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्यारोपी पुत्र को फावड़ा संग गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर हर कोई मर्माहत है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौहान (55) अपने पुत्र मोहित चौहान के साथ चंद्रौली गांव स्थित खेत में पानी चला रहा था। इस दौरान मोहित ने अचानक अपने पिता के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया, सिर पर चोट लगने से जयप्रकाश खेत में गिरकर लहूलुहान हो कर अचेत हो गए। 
विज्ञापन


आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जयप्रकाश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मोहित मानसिक रोगी है और गत दो वर्षों से वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त कुदाल बरामद किया। मृतक के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed