फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Son-in-law assaulted upon arrival at in-laws' house

Ballia News: ससुराल पहुंचे दामाद से मारपीट

Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law assaulted upon arrival at in-laws' house
नरही। पत्नी से कहासुनी के बाद ससुराल पहुंचे दामाद व सास, ससुर, सालों में जमकर डंडे चले। इसमें सास का सिर फट गया। मामला थाने पहुंचा।
विज्ञापन


नरही थाना क्षेत्र के टुटुवारी गांव निवासी राजेश राजभर ने तहरीर देकर बताया कि पुत्री प्रियंका की शादी पांच मई 2026 को बक्सर जिले के डुमरांव के खिरौली गांव निवासी अमलेश के साथ हुई है। शादी के बाद पुत्री को दामाद व उसके परिजन प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होेने पर आठ जून को पुत्री को लेकर घर चले आए। सोमवार को दामाद आठ-दस लोगों के साथ घर पर पहुंचकर मारपीट करने लगा। इसमें पत्नी कांती देवी का सिर फट गया, पुत्री को भी चोट लगी है।

वहीं दामाद अमलेश ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पत्नी प्रियंका छह जून को घर से पचास हजार रुपया, आभूषण लेकर चली गई। परिजनों के साथ ससुराल पहुंचा तो साले कृष्णा, कन्हैया, सूरज राजभर एवं सास कांती देवी ने लाठी से हमला कर दिया। नरही थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि मामला थाने पर आया था, लेकिन कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर भेज दिया। चौकी इंचार्ज अश्वनी मिश्र के समक्ष दामाद, ससुर ने सुलह कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed