फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere in the purchase center

कहीं क्रय केंद्र बंद तो कहीं बना रहे बहाना

Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Somewhere in the purchase center
नरही क्षेत्र के चौरा कथरियां क्रय केंद्र पर धान बिक्री के लिए किसान पहुंचे तो केंद्र पर लटका मिला - फोटो : BALLIA
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान क्रय केंद्रों के संचालन में मनमानी शुरू हो गई है। कहीं क्रय केंद्र बंद रहते हैं तो कहीं केंद्रों पर बहाना बनाकर खरीद नहीं किया जाता। इस तरह का मामला हर वर्ष अधिकारियों की जांच में आता है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। इसको लेकर किसानों आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाधिकारी के निरीक्षण में कहीं क्रय केंद्र बंद मिले तो कहीं इंतजाम माकूल नहीं रहे। डीएम ने डिप्टी आरएमओ व केंद्र प्रभारी का वेतन भी रोक दिया। यह पहला मौका नहीं था। इस वर्ष भी यही हालात हैं। कागजों पर 80 धान क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं लेकिन अधिकांश बंद हैं या वहां खरीद नहीं हो रही है। किसान धान क्रय खोजते फिर रहे हैं।
विज्ञापन

नरहीं। सोहांव ब्लॉक में धान की खरीद राम भरोसे हैं। अब किसान धान बिक्री के लिए परेशान हैं लेकिन इलाके में क्रय केंद्र का पता नहीं है। चौरा कथरिया क्रय केंद्र पर ताला लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड सोहॉव में तीन क्रय केंद्र निर्धारित किया गया है। चितबड़ागांव में दो एक कृषि मंडी का तो दूसरा खाद्य एवं रसद विभाग और तीसरा चौरा कथरिया क्रय केंद्र है। एक नवंबर से धान की खरीददारी शुरू है, लेकिन इलाके के किसानों का धान खरीद नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। किसान नेता केडी सिंह ने बताया कि पंचगावा सहित आसपास के गांवों के किसानों को चौरा कथरिया क्रय केंद्र पर धान की खरीददारी होनी है लेकिन यह क्रय केंद्र चालू नहीं हुआ है। जब तक नरहीं, सुरही, उजियार में क्रय केंद्र नहीं खोला जाएगा तब तक धान की खरीदारी नहीं हो पाएगी। मंगलवार को कई किसान चौरा कथरिया क्रय केंद्र पहुंचे थे लेकिन वहां ताला लटका मिला। किसान सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि धान की खरीद नहीं हुई तो किसान सड़क पर भी उतर सकते हैं।

सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्र का संचालन व किसानों के धान खरीदने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण किया जाएगा और जो केंद्र बंद मिलेंगे उनके प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश चंद्र सागरवाल, जिला विपणन अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed