फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere in the procession, somewhere the master's tableau

कहीं निकला जुलूस तो कहीं गुरु की झांकी

Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Somewhere in the procession, somewhere the master's tableau
सतनी सराय रविदास मंदिर से निकाली गई झांकी। - फोटो : अमर उजाला
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में संत रविदास की जयंती बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ जुलूस और झांकी निकाली गई। नगर के सतनी सराय स्थित संत रविदास मंदिर से जुलूस निकाला गया। इस दौरान महर्षि बाल्मीकि स्कूल के छात्र अपनी टोली के साथ आगे-आगे चल रहे थे। नगर के सतनी सराय से निकाली गई झांकी और जुलूस के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्घालु चल रहे थे। उधर, चंद्रशेखर नगर स्थित शक्ति स्थल स्कूल में भी संत रविदास जयंती मनाई गई। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संत रविदास के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया। स्कूल के प्रबंधक दुर्गादत्त त्रिपाठी ने बच्चों को संत रविदास के जीवन कई संस्मरण सुनाए। रविशंकर सिंह, सुमीत चौबे, संतोष कुमार ठाकुर, अंबिका त्रिपाठी, अशोका राय, नीलू राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार, देवेंद्र पीजी कालेज के प्रांगण में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह में वक्ताओं ने संत रविदास के प्रेम, दया, करुणा और सदाचार की चर्चा करते हुए उनके उपदेशों को आत्मसात करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि डॉ. बलदेव सिंह ने संत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉक्टर हरेराम सिंह ने संत रविदास एक ईश्वर में विश्वास रखते थे। वक्ताओं ने संत के उपदेशों और भजनों का तात्विक विवेचन करते हुए कहा कि संत ने चिंतन-मनन आचरण और कर्म को मनुष्य की गरिमा की कसौटी माना। शिवाकांत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, कीर्ति मिश्रा, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विशुनपुरा संवाददाता के अनुसार, इनामीपुर में पूर्व प्रधान राजेश कुमार के नेतृत्व में युवाओं ने संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में हाथी घोड़े एवं बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाउपुर में भी संत रविदास के अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा स्थापित पूजन अर्चन किया। इस मौके पर अंबेडकर युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील कुमार आदर्श ने कहाकि संतश्री केबताए रास्ते पर चलकर ही उच्च नीच एवं कुरीतियों को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा ढेकवारी खंदवा कमरौली करीमपुर देवकली आदि गांवो में भी संत रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। रेवती संवाददाता के अनुसार, गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती में रविदास जयंती समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ डा अरविंद सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विभागाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि रविदास जी का सारा जीवन प्रेम सौहार्द एवं कर्म के प्रति निष्ठा मे व्यतीत हुआ। समारोह मे डॉ श्याम बिहारी शर्मा, श्री उमाशंकर मिश्र, श्री जितेंद्र कुमार दुबे, आदि प्रवक्ता उपस्थित रहे सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. साधना संचालन राकेश कुमार वर्मा ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed