फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Somewhere blood donation, somewhere the respect of farmers and soldiers

कही रक्तदान तो कहीं किसानों-जवानों का सम्मान

Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Somewhere blood donation, somewhere the respect of farmers and soldiers
जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर किसानों को अंगवस्त्र से सम्मानित करते जिलाध्यक्ष जयप्रकाश स? - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस पर सेवा के रूप में कई कार्यक्रम कराए गए। भाजयुमो की ओर से जहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं, किसान मोर्चे की ओर से किसानों और जवानों का सम्मान किया गया। अन्य संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की ओर से किसान-जवान सम्मान कार्यक्रम हुआ। जिले के 71 किसानों और जवानों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच थी कि यदि किसान व जवान खुशहाल रहेंगे तो हमारा देश प्रगति की तरफ अग्रसर होता रहेगा। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा यादवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब देश के जवान सरहद पर देश की रक्षा करते हैं, तब हम चैन की नींद सोते हैं। ऐसे जवान और किसान को सम्मानित करके भाजपा गौरवान्वित महसूस कर रही है। प्रदीप सिंह, अरुण सिंह, हिमांशु सिंह ने संबोधित किया। किसान चुनमुन राय, अखिलेश तिवारी, शिव प्रकाश तिवारी, हरिहर उपाध्याय, मनीष तिवारी, महात्मा सिंह, पंकज सिंह, शिवजी सिंह, शिवकुमार गिरि, जय प्रकाश गिरि और जवान रिटायर्ड कैप्टन राजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, खेदु प्रजापति आदि को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संतोष पांडेय और संचालन जिला महामंत्री अभिजीत तिवारी बब्लू ने किया। जगदीशपुर चौराहे पर जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डा. बद्री नारायण गुप्ता के नेतृत्व में हवन पूजन के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पूर्व सीएमओ डा. पीके सिंह, डा. एके गुप्ता, डा. बीके गुप्ता, डा. अभिषेक गुप्ता ने 400 मरीजों का उपचार कर दवा उपलब्ध कराई। बेल्थरारोड में विधायक धनंजय कन्नौजिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन

पीएम के जन्मदिन पर किया 32 यूनिट रक्तदान
बलिया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह तथा जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने रक्तदान कर किया। रक्तदान शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा 32 यूनिट ब्लड दान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिलामंत्री प्रदीप सिंह, संजीव कुमार डंपू, विश्वजीत तिवारी, कुंवर पूर्णेंदू सिंह, नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, दीपक सिंह, विकेश सिंह, मयंक शेखर तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed