फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Some parts of the T-squirrel are in the gorge, as well as the coastal

घाघरा की कटान में समाया टी स्पर का कुछ हिस्सा, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 23 Jul 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Some parts of the T-squirrel are in the gorge, as well as the coastal
टी स्पर के अगले भाग को काटती घाघरा। - फोटो : BALLIA
जयप्रकाशनगर। बकुल्हा संसार टोला बांध को घाघरा के कटान से बचाने के लिए बने टी स्पर का कुछ हिस्सा कटान के चलते सोमवार की रात घाघरा में समा गया। इसको लेकर तटवर्ती गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से परेशान है। तटवर्ती लोगों का कहना है कि अगर टी स्पर पूरी तरह से टूटा तो सात-आठ गांवों में तबाही मच जाएगी।
विज्ञापन

जयप्रकाशनगर (सिताबदियारा) को जाने वाले बकुल्हा संसार टोला बांध को घाघरा नदी के कटान से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष 23 करोड़ रुपये स्वीकृति किया था। इससे बकुल्हा संसार टोला बांध पर स्थित नई बस्ती सठिया ढाला के समीप बाढ़ खंड की ओर से 775 मीटर की दूरी में रिवेटमेंट का कार्य करवाते हुए नई बस्ती की सामने एक टी स्पर का निर्माण भी कराया गया था। टी स्पर बनने के बाद नई बस्ती के लोग घाघरा नदी के तेवर से अपने आपको काफी सुरक्षित महसूस कर रहे थे। बीती रात जब घाघरा नदी ने अपना उग्र रूप अख्तियार किया। कटान होने से टी स्पर पर बने 17.5 मी. चौड़ा लांचिंग एप्रन कट गया जिससे पांच मी. स्लोप भी घाघरा में समाहित हो गया। टी स्पर के क्षतिग्रस्त होने के बाद नई बस्ती के निवासियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

टी स्पर की मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन : क्षेत्र की नई बस्ती के लोगों ने टी स्पर की मरम्मत करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नई बस्ती के निवासी ग्राम प्रधान बच्चा यादव, त्रिभुवन सिंह, बितन सिंह, मुन्ना यादव, नन्हक महतो, मुन्ना यादव, बुध्धु पासवान, देवेंद्र राम आदि ने बाढ़ खंड पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष भी निर्माण के कुछ दिनों बाद ही टी स्पर का कुछ हिस्सा कटान के चलते घाघरा में समा गया था। इसके बाद जितना हिस्सा पानी में गया उससे कम हिस्से की ही मरम्मत हुई। कहा कि इसके चलते ही यह स्थिति आई है। कहा कि टी स्पर की मरम्मत नहीं कराई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई बाढ़ खंड आरडी यादव ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर घटने के चलते बकुल्हा संसार टोला बांध के पास बने टी स्पर का कुछ भाग कटान में चला गया है लेकिन स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। इससे कोई खतरा नहीं है। मौके पर बोरी आदि को डाल कर टी स्पर को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed