फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Solicited performing students hostel and scholarship

प्रदर्शन कर छात्रों ने मांगा हास्टल और छात्रवृत्ति

Mon, 10 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Mon, 10 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Solicited performing students hostel and scholarship
टीडी कालेज के छात्रनेताओं ने तीन सूत्रीय मांग के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन किया। कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि कालेज में हास्टल की व्यवस्था हो, छात्रों की छात्रवृत्ति मंगाई जाए और अपूर्ण परीक्षाफल तत्काल पूर्ण कराई जाए। इस आशय का पत्र नवागत सिटी मजिस्ट्रेट प्रवरशील बर्नवाल को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के उपरांत छात्रसंघ भवन की बैठक को संबोधित करते हुए आलोक सिंह रंजन ने कहा कि छात्रों की मांगों पर प्रशासन भी संजीदा नहीं दिख रहा है। कालेज के छात्र दूर-दराज के गांवों से आकर छात्रवृत्ति को लेकर रोज विकास भवन का चक्कर काट रहे है। इसे हम छात्र कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन


छात्र अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष विजयानंद सिंह ने कहा कि छात्रों की जो तीन मांगें है उसे तत्काल पूरा नहीं कराया जाता है तो हम चुप बैठने वाले नहीं है। सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। आलोक सिंह कुंवर, शिप्रांत सिंह, मु. सुफियान, प्रशांत राय, हिमांशु शेखर सिंह, दीपक सिंह, ओमकार सिंह, दुर्गेश दूबे आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed