फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sohnipatti woman arrested with pistol and seven bullets in ballia

Ballia News: पिस्टल और सात गोलियों के साथ महिला गिरफ्तार, हाथ में हथियार लिए वायरल हुई थी तस्वीर

Sun, 17 Aug 2025 10:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 17 Aug 2025 10:58 AM IST
सार

बलिया जिले में पिस्टल और सात गोलियों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला की हाथ में हथियार लिए तस्वीर वायरल होने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Sohnipatti woman arrested with pistol and seven bullets in ballia
woman - फोटो : AI Generated

विस्तार

बक्सर शहर के सोहनीपट्टी मुहल्ले में रहने वाली एक महिला को सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करना महंगा पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कमरे से पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर शहर की एक महिला की हाथ में हथियार लिए तस्वीर वायरल हो रही है। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि महिला का नाम नेहा उर्फ हिना है। वह सोहनीपट्टी में रहती है। इसके बाद टाउन थाना की पुलिस ने छापा मारा। नेहा के कमरे से पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: मिर्जापुर में हादसे...बालक समेत नाै लोगों की मौत, कहीं मैजिक पलटा, कोई ट्रेन से कटा; बंधी में डूबा मजदूर
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह किराये पर कमरा लेकर रहती है। पिस्टल और गोलियां उसके पुरुष मित्र ने दी थी। पुलिस के अनुसार नेहा शादीशुदा है लेकिन पति से अलग रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed