फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Socialism is the flag of the district'

‘बलिया में हर वक्त बुलंद रहा है समाजवाद का झंडा’

Sun, 10 Nov 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
'Socialism is the flag of the district'
वीर लोरिक महोत्सव में पुष्पांजलि करते स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी,युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ? - फोटो : BALLIA
बलिया। संवरुबांध के पास वीर लोरिक डीह में महाबली वीर लोरिक महोत्सव का आयोजन राम नारायण पहलवान की ओर से रविवार को किया गया। इसका उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजमंगल यादव ने वीर लोरिक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।
विज्ञापन

इस दौरान अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की गर्व होता है कि वीर लोरिक जैसे महाबली का भी जन्म बलिया की धरती पर हुआ। वीर लोरिक संघर्षशील व्यक्ति थे। उन्होंने जीवन भर ग़रीबों के उत्थान हेतु संघर्ष किया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बलिया ने हमेशा समाजवाद के झंडे को बुलंद किया है। वीर लोरिक, जयप्रकाश, चंद्रशेखर, जनेश्वर मिश्र ने आजीवन ग़रीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया थौ। वीर लोरिक ने आजीवन असत्य, अन्याय और पाप के खिलाफ आवाज उठाई। उत्तर प्रदेश में जब तक वीर लोरिक के उत्तराधिकारी सत्ता में नहीं आएंगे तब तक प्रदेश उत्तम प्रदेश नहीं बनेगा। भाजपा पूर्व की सरकार पर भ्रष्टाचार, जाति-पाति, अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाती थी परंतु आज उत्तर प्रदेश में अपराधी-अधिकारी गठबंधन की सरकार चल रही है। राजमंगल यादव ने कहा कि वीर लोरिक महामानव थे। महोत्सव में रामनारायण यादव पहलवान, विजय शंकर यादव, युवा चेतना के राष्ट्रीय महासचिव अजय राय मुन्ना, राजू बारी विधायक, राजन कनौजिया, विश्वनाथ यादव, मोहन सिंह, रविशंकर राय पप्पू, सुनील पासवान पिंटू, गौरी शंकर यादव, अजय ओझा, गुड्डु सिंह, आलोक राय सोनू, मुन्ना वर्मा, अभिषेक यादव, मनीष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed