फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social Welfare Officer and DO PRD were found absent

Ballia News: अनुपस्थित मिले समाज कल्याण अधिकारी और डीओ पीआरडी

Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Social Welfare Officer and DO PRD were found absent
बलिया। विकास भवन का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले समाज कल्याण अधिकारी विकास व डीओ पीआरडी का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों के पटल पर कर्मचारियों का नेम प्लेट हर हाल में होना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे निरीक्षण के लिए सीडीओ पहुंचे। कई कार्यालयों में गंदगी मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्यालयों के स्वरूप को बदला जाए। फाइल आदि सिस्टम में होना चाहिए। कार्यालयों में गंदगी, पुरानी फाइलों के अंबार और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और सुधार के लिए 10 प्रमुख निर्देश दिए।
विज्ञापन

फाइलों पर अंकित करें किसकी और कौन सी फाइल : डीडीओ, डीपीआरओ, डीएमडब्ल्यूओ और कृषि विभाग सहित सभी कार्यालयों की अलमारियों पर संख्या अंकित करने और उनके दरवाजों पर स्पष्ट रूप से किसकी अलमारी है और कौन सी फाइलें रखी हैं का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए। फाइलों से धूल हटाने और पुराने बक्सों को तत्काल हटाने के लिए कहा। सभी पटलों और मेजों पर कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाने और उस पर उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सहायक की बैठने की व्यवस्था न होने पर जताई नाराजगी : ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निरीक्षण के दौरान काफी कमियां मिलीं। विभाग में बैठने तक की व्यवस्था नहीं थी। प्रधान सहायक के पास बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं थी। सीडीओ ने एक्सईएन को तत्काल कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।
गंदगी देख भड़के, स्वच्छता और सुंदरीकरण हो बेहतर : विकास भवन के कक्ष संख्या 3 के बाहर की गंदगी साफ कर पेंट कराने और गमले रखने के निर्देश दिए। पंखों से जाले हटाने, बेकार कागजों को नष्ट करने और कक्ष संख्या 5 से खराब कंप्यूटरों को तत्काल हटाने के लिए कहा।
गंदे मिले शौचालय, नाजीर को निर्देश : विकास भवन के शौचालय गंदे पाए गए। सीडीओ ने नजीर, विकास भवन को तत्काल सफाई कराने, टूटी हुई वेस्ट पाइप बदलने, यूरिनल चेंज करने और पानी की सुचारू व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। महिला शौचालयों की सफाई और आरओ की सर्विस के भी निर्देश दिए गए। साथ ही कक्ष संख्या 12 और 13 के बीच बने अस्थाई कमरे, डीआरडीएम स्टोर और अन्य विभागों में रखे निष्प्रयोज्य सामान की समिति बनाकर तत्काल नीलामी करने और कमरे खाली कराने के निर्देश दिए।
हर हाल में लगे आईजीआरएस काल का बोर्ड : डीपीआरओ कार्यालय में आईजीआरस कार्य के लिए आईजीआरएस काल का बोर्ड लगाने, सोशल ऑडिट रूम में नेम प्लेट लगाने और डीएसडब्ल्यूओ कंप्यूटर रूम/स्कॉलरशिप रूम के बाहर अंदर बैठने वाले कर्मचारियों का नाम और कार्य लिखवाने के निर्देश दिए। स्कॉलरशिप रूम, एईएमआई ऑफिस और कृषि विभाग के कमरों में रोशनी कम पाई गई, जिसे तत्काल सुधारने और मेजों पर टेबल क्लॉथ बिछाने के निर्देश दिए गए। विकास भवन के पिछले गेट पर रखीं लावारिस अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उन्हें हटाने और विकास भवन परिसर के बाहर जमी गंदगी को साफ कराने के लिए डीपीआरओ को जिम्मेदारी सौंपी।

दोबारा निरीक्षण में कमियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने निर्देश दिया कि सोमवार को पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी और कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लें। 13 फरवरी को वृहद निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें लापरवाही मिलने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध शासन में कार्यवाही हेतु भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed