फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Social responsibility is to give right direction to the society: Arvind Giri

समाज को सही दिशा देना ही सामाजिक जिम्मेदारी : अरविंद गिरि

Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Social responsibility is to give right direction to the society: Arvind Giri
बलिया। नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में सोमवार को सपा के युवजन सभा की ओर से शिव सेवक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें गोस्वामी समाज सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अरविंद गिरि ने कहा कि लोक कल्याण अर्थ एवं राष्ट्र जागरण के लिए जगतगुरु शंकराचार्य ने दशनामी गोस्वामी समाज की स्थापना की थी। कहा कि गोस्वामी समाज धर्म रक्षकों का संप्रदाय है। आध्यात्मिक इतिहास के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्रों में भी गोस्वामी समाज का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। पूरे प्रदेश में गोस्वामी समाज जब राजनीतिक शून्यता से गुजर रहा था तब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवजन सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर गोस्वामी समाज की राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाया। अध्यक्षता कर रहे कैलाश गिरि ने शिक्षा को बढ़ावा देने और एकता के साथ आगे बढ़ने के लिए समाज के लोगों को प्रेरित किया। संचालन राजकुमार गिरि ने किया। पूर्व मंत्री नारद राय, राजीव राय, पूर्व विधायक संग्राम यादव, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व विधायक मंजू सिंह, राजमंगल यादव, मृत्युंजय तिवारी बबलू, आशुतोष ओझा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed