फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   So far 231 income tax paying farmers have surrendered 13.86 lakhs

अब तक 231 आयकरदाता किसानों ने किए 13.86 लाख सरेंडर

Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
So far 231 income tax paying farmers have surrendered 13.86 lakhs
बलिया। जिले में 5556 आयकर दाताओं ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिया है। आयकर विभाग से प्राप्त सूची के बाद इसका खुलासा हुआ। अब तक 231 किसानों ने 13.86 लाख धनराशि वापस की है। अब विभाग ने एक बार फिर शेष किसानों को नोटिस जारी कर धनराशि सरेंडर करने को कहा है। बताया जाता है कि सभी गलत तरीके से कृषक बनकर सम्मान निधि का लाभ लिए हैं। कुल करीब 5.65 करोड़ रुपये की वसूली होनी है।
विज्ञापन

किसानों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जा रहा है। लेकिन जिले के कई आयकरदाता किसान भी इसका लाभ लेते रहे। यह किसान हर बार सत्यापन के दौरान भी बचते रहे। करीब दो माह पहले आयकर विभाग ने जिले के 5656 आयकर दाताओं की सूची भेजी। यह सभी गलत तरीके से किसान बनकर सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। कृषि विभाग ने पड़ताल के बाद इन लोगों से कुल 5.65 करोड़ रुपये सरेंडर करने के लिए नोटिस जारी किया। बताया जाता है कि चार से छह किस्त तक की धनराशि इन्होंने ली है। अब तक कुल 231 किसानों की ओर से कृषि विभाग को 13.86 लाख की धनराशि वापस की है लेकिन अधिकांश किसान अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं। अब शेष किसानों से वसूली को लेकर विभाग ने कवायद तेज कर दी है। धनराशि सरेंडर नहीं करने वाले किसानों केे विभाग ने एक बार फिर नोटिस जारी कर धनराशि सरेंडर करने को कहा है। चेताया है कि धनराशि सरेंडर नहीं करने पर अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। कृषि उपनिदेशक इंद्राज ने बताया कि आयकरदाता किसानों से सम्मान निधि का पैसा सरेंडर करने को कहा गया है। इन्हें अब अपात्र किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed